Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

कांग्रेस में हैं और भी कई बाली

जालंधर : हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि हिमाचल के परिवहन मंत्री जी.एस. बाली जैसे कांग्रेस में कई मंत्री व नेता हैं, जिनका कच्चा चिट्ठा भाजपा के पास मौजूद है। आगामी चुनाव में कांग्रेसी नेताओं का सच जनता की अदालत में रखा जाएगा और जनता बाली जैसे मंत्रियों पर खुद फैसला सुनाएगी। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में हिमाचल में भाजपा 60 सीटें लेकर सरकार बनाएगी, जबकि कांग्रेस केवल आठ सीटों पर सिमट जाएगी।

जालंधर में मेयर राकेश राठौर को आशीर्वाद देने पहुंचे धूमल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। धूमल ने कहा कि हिमाचल में साढ़े चार साल से ज्यादा समय से कांग्रेस सत्ता में है। इस दौरान कांग्रेसी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने कई प्रकरणों को अंजाम दिया है। वे बोले कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर गई है, महंगाई पर नियंत्रण नहीं है, कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, बागवान व किसान दुखी हैं। बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं। ये सभी मुद्दे विधानसभा चुनाव में उठाए जाएंगे।

बोले- भाजपा में गुटबंदी नहीं धूमल ने कहा कि भाजपा में किसी तरह की गुटबंदी नहीं है और शांता कुमार उनके भाई जैसे हैं। प्रदेश के सभी भाजपा नेता कमल के फूल के लिए काम कर रहे हैं।

स्टिंग आपरेशन पर बरसे प्रो. धूमल ने इलैक्ट्रानिक चैनलों के स्टिंग आपरेशन को गलत बताते हुए कहा कि किसी को किसी की निजी जिंदगी में झांकने का कोई अधिकार नहीं है।

मुस्लिम तुष्टिकरण कर रही है कांग्रेस धूमल ने कहा कि राम के बारे में जिस अधिकारी ने हलफनामा तैयार किया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने की साजिश रची गई है। वोट के लिए कांग्रेस गंदी राजनीति पर उतारू हो गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: