Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब बना देश का नंबर एक राज्य

नई दिल्ली :5वें इंडिया टुडे स्टेट ऑफ स्टेट्स कन्क्लेव- 2007 में शुक्रवार को पंजाब को देश में पहले स्थान पर आने का सम्मान मिला। माइक्रो-इकोनॉमी के प्रबंधन, कृषि, बुनियादी ढांचा विकास तथा उपभोक्तावाद सहित वृद्धि एवं विकास जैसे क्षेत्रों में पंजाब को पहला स्थान मिला है। कृषि, उपभोक्तावाद तथा बुनियादी ढांचे में दूसरे राज्यों से आगे होने के कारण पंजाब को विशेष सम्मान दिया गया है।

उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी से पुरस्कार हासिल करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इसे पंजाब के सभी मेहनतकश लोगों को समर्पित किया है। बादल ने कहा कि हालांकि गतिशील प्रशासन क्वालीफाई करने का आधार था, लेकिन किसी को भी यह शंका नहीं होनी चाहिए कि यह पंजाब के लोगों के कठिन परिश्रम परिणाम है।

सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार की विकास नीतियों की आलोचना करने वालों को चुप कराने के लिए यह काफी है। पंजाब को माइक्रो-इकोनॉमी प्रबंधन तथा बुनियादी ढांचा विकास के लिए जो सम्मान मिला है वह छह माह के कार्यकाल के दौरान सरकार के अपनाए नजरिए को प्रकट करता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: