bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

प्रमुख शहरों का सफर महंगा

रायपुर. रायपुर से प्रमुख शहरों को जाने-आने वाली ऐसी 20 ट्रेनें हैं, जिनका एसी-1 और एसी-2 का किराया बढ़ने जा रहा है। बढ़ा हुआ किराया 14 जनवरी 2008 तक लागू रहेगा। रेलवे अफसरों ने बताया कि इन ट्रेनों के एसी क्लास में में रायपुर स्टेशन से रोजाना एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं।

रेलवे ने देशभर के लिए किराए का नया टाइम टेबल जारी किया है। नई व्यवस्था के मुताबिक रेलवे का बिजी पीरियड रविवार से शुरू होगा। किराए में वृद्धि इसी टाइम-टेबल के अनुरूप की जा रही है। अगले वर्ष 14 जनवरी से रेलवे का लीन पीरियड शुरू होगा। उसी दिन से किराया आज के स्तर पर पहुंच जाएगा।

ट्रेनें जिनके किराए बढ़ेंगे
हावड़ा-मुंबई साप्ताहिक सुपरफास्ट (अप-डाउन), शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस (अप-डाउन), राजधानी एक्सप्रेस (अप-डाउन), रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी (अप-़डाउन), हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपर डिलक्स (अप-डाउन), बिलासपुर-चेन्नई सुपरफास्ट (अप-डाउन), कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (अप-डाउन), गोरखपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (अप-डाउन), नागपुर-रायपुर इंटरसिटी (अप-डाउन) कोरबा-नागपुर शिवनाथ एक्सप्रेस (अप-डाउन)।

पापुलैरिटी का फंडा
रेलवे ने देशभर की डेढ़ हजार सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में से 804 को पापुलर ट्रेन का दर्जा दिया है। रायपुर मंडल कार्यालय ने बताया कि पापुलर ट्रेनों के किराए में वृद्धि नहीं होगी। बाकी ट्रेनें अनपापुलर मानी गई हैं। अनपापुलर ट्रेनों में से 400 में ही एसी फस्र्ट और एसी सेकंड की बोगियां हैं। इन्हीं ट्रेनों के एसी दर्जे में रेलवे ने दो-तीन प्रतिशत किराया बढ़ाए जाने की घोषणा की है। रायपुर से गुजरने वाली ऐसी 20 ट्रेनें ही हैं।

किराया वृद्धि के मापदंड
अधिकारियों ने यह बताया कि 16 सितंबर से एसी-1 व एसी-2 के साथ-साथ एसी-3, स्लीपर क्लास और एसी चेयरकार के किराए में भी वृद्धि हो रही है। लेकिन एसी-3, स्लीपर और एसी चेयरकार क्लास की उन बोगियों के लिए किराया बढ़ेगा, जिनकी क्षमता ज्यादा सीटों की है। ऐसी बोगियां देश के कुछ रेलवे जोनों में चल रही हैं। हालांकि नई बोगियों वाली ट्रेनें रायपुर स्टेशन से नहीं गुजरतीं।

कितना किराया बढ़ेगा
शहर कल से अब तक
दिल्ली
एसी-1 3540 3328
एसी-2 2070 1987
मुंबई
एसी-1 2517 2366
एसी-2 1453 1395
हावड़ा
एसी-1 2105 1979
एसी-2 1220 1171
भोपाल
एसी-1 2735 2570
एसी-2 1082 1038
चेन्नई
एसी-1 नहीं
एसी-2 1586 1522
कानपुर
एसी-1 नहीं
एसी-2 1178 1156
गोरखपुर
एसी-1 नहीं
एसी-2 1381 1355





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: