इंदौर. परदेशीपुरा चौराहा के पास शनिवार दोपहर 3 बजे साइकिल सवार को सिटी बस ने कुचल दिया। उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लखन पिता तुलसी निवासी गौरीनगर परदेशीपुरा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने से साइकिल से गुजर रहा था, तभी तेज गति से आ रही सिटी बस (एमपी-09 एफए 557) ने टक्कर मार दी। इससे लखन का पैर बस के पहिए की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल रवाना किया।
गुस्साए लोगों ने बस फोड़ी
गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे यात्री घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने बस जब्त कर चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।