bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

बड़वानी के महाराजा देवीसिंह नहीं रहे

बड़वानी.king बड़वानी रियासत के अंतिम महाराजा देवीसिंह (85) का निधन शनिवार सुबह इंदौर में हो गया। अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे भीलखेड़ा में नर्मदा तट पर किया जाएगा। इंदौर के ओल्ड पलासिया स्थित बड़वानी कोठी से पार्थिव शरीर बड़वानी के सागर विलास पैलेस लाया जाएगा। जहां रविवार सुबह नौ से 12 बजे तक दर्शनार्थ रखा जाएगा।

शवयात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए भीलेखेड़ा (जहां शाही परिवार के लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है) पहुंचेगी। देवीसिंह का जन्म 19 जुलाई 1922 को बड़वानी स्टेट में हुआ था।

उनके दो पुत्र युवराज मानवेंद्रसिंह व दिव्यराजसिंह हैं। 19 अगस्त को उनकी पत्नी दिलहर कुंवर बा साहिबा का निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा भी रविवार को ही निकली थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: