News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर. रींगस और श्रीमाधोपुर में शनिवार को दोपहर 2 बजकर 27 मिनट 47 सैकंड पर भूकंप का हल्का झटका आया जो करीब 10 सैकंड तक रहा। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार इसका केंद्र 27.5 डिग्री उत्तर और 75.4 डिग्री पूर्व में था।
श्रीमाधोपुर तहसीलदार नत्थूसिंह भारी ने बताया कि भूकंप का रींगस मुख्य केंद्र रहा। इसका असर कस्बे के आसपास के गांवों में भी रहा, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।