bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

‘हलफनामे से आस्था आहत’

अजमेर. गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामथ ने स्वीकार किया कि राम सेतु के मामले में सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के गलत हलफनामे से लोगों की आस्था को चोट पहुंची इसलिए सरकार को माफी मांगकर पूरक हलफनामा दायर करना पड़ा। शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कामथ ने यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी का बचाव करते हुए कहा कि पूरे मामले की उन्हें जानकारी नहीं थी, यदि उन्हें इसकी जानकारी होती तो इस तरह का हलफनामा नहीं दिया जाता।

सीबीआई जांच जारी
गोवा में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में हुए घपले के संदर्भ में कामथ ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस साल नवंबर में फिर फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

बेवजह बदनामी
गोवा में राजनीतिक अस्थिरता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सक्षम व शिक्षित होने के साथ विधानसभा क्षेत्र छोटा होना इसका मुख्य कारण है। विधायक स्वाभिमान और निजी कार्य नहीं होने पर किसी भी सरकार को गिरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोवा को सेक्स टूरिज्म के नाम पर बदनाम किया जाता है, गोवा में ऐसा कुछ नहीं है। वहां की सभ्यता व संस्कृति के विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र के तहत सरकार वादे पूरे कर रही है। गोवा की सरकार आम जनता की सरकार की कल्पना को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में एक पाक्षिक समाचार पत्रिका के समारोह में शामिल होने आए थे। इसमें उनके राज्य को स्वास्थ्य और योजना मंत्रालय में बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार मिले हैं। इसका श्रेय उन्होंने जनता को दिया है।

इससे पूर्व अजमेर पहुंचने पर कलेक्टर नवीन महाजन, एसपी एस. सेंगाथिर, प्रोटोकॉल अधिकारी भरत शर्मा और एडीएम सिटी स्नेहलता पंवार ने उनका स्वागत किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: