bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

जल्द शुरू होगा शहर में नई सड़कों का निर्माण

ग्वालियर. शहर में बनाई जाने वालीं सड़कों के निर्माण कार्य के लिए जल्द ही टेंडर कॉल किए जाएंगे। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए शासन ने 29 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है।

जिन सड़कों का निर्माण किया जाना है उनका अनुमापन तैयार कर लिया गया है और अब उनके निर्माण के लिए टेंडर काल किए जाने की तैयारी की जा रही है। इन सड़कों के निर्माण के लिए हुडको से ऋण लिया गया है।

निगम जो नई सड़कें बनाने जा रहा है इससे उपनगर ग्वालियर से लश्कर की ओर जाने वाले यातायात के दबाव को मुख्य मार्ग से कम किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से शर्मा फार्म तक स्वर्ण रेखा नाले के दोनों ओर तथा हनुमान बांध से छप्पर वाला पुल तक स्वर्ण रेखा नाले के किनारे सड़क का निर्माण किया जाना शामिल है।

इसके अलावा शहर की कुछ सड़कों का डामरीकरण किया जाना है और कुछ सड़कों का चौड़ीकरण। नगर निगम को 44.77 किलोमीटर नवीन सड़कों का निर्माण करना है तथा 26.91 किलोमीटर पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण तथा डामरीकरण किया जाना है।

>> सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार है और जल्द से जल्द टेंडर कॉल किए जाएंगे।
रविन्द्र सिंह राजपूत. प्रभारी जनकार्य

इन सड़कों का होगा निर्माण
>> हनुमान बांध से तारांगज पुल, कमानी पुल, जीवाजी गंज पुल होते हुए छप्पर वाला पुल तक 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण, लागत 5 करोड़ 28 लाख 39 हजार रुपए।
>> लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से चार शहर का नाका तक 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण, लागत 5 करोड़ 16 लाख 70 हजार रुपए।

ये सड़कें होंगी चौड़ी
>> गोला का मंदिर से सात नंबर चौराहा तक, लागत 1 करोड़ 24 लाख रुपए।
>> पद्मा विद्यालय से शिवपुरी लिंक रोड तक वाया गुढ़ागुड़ी का नाका, लागत 2 करोड़ 87 लाख 88 हजार रुपए।
>> हनुमान घाटी से शब्दप्रताप आश्रम,कोटेश्वर आध्यात्मिक निकेतन, जेल रोड, रामदास घाटी तक 4 करोड़ 18 लाख 14 हजार रुपए।
>> हजीरा से सिमको तिराहा तक, लागत 1 करोड़ 27 लाख 12 हजार रुपए।
>> चार शहर का नाका से बहोड़ापुर रेलवे क्रासिंग तक वाया सागरताल, लागत 4 करोड़ 50 लाख 85 हजार रुपए।
>> जेसी मिल से चार शहर का नाका तक लागत 66 लाख 63 हजार रुपए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: