नागौर. पांचौड़ी थाना क्षेत्र के गांव रामसर में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों के साथ पानी के हौद में कूदकर आत्महत्या कर ली। पांचौड़ी थाने में रामसर निवासी भंवरसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शुक्रवार की मध्य रात्रि में उसके भाई हरिसिंह की पत्नी देवीकंवर (२४) ने अपनी पुत्री सुंदरकंवर (३) एवं पुत्र महेन्द्रसिंह (१) के साथ ढाणी में बने पानी के हौद में कूदकर इहलीला समाप्त कर ली।
भंवरसिंह ने बताया कि देवीकंवर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को हौद से बाहर निकलवाकर उनका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। मामले की जांच एसडीओ नारायणसिंह शेखावत कर रहे हैं।