bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

हाईटेक सुविधाओं के बीच तैयार होंगे 100 डॉक्टर

जोधपुर. प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत जोधपुर में प्रस्तावित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में मल्टी व सुपर स्पेशलिटी aiimsसुविधाओं के साथ कैप्टिव अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज भी चलेगा। इस कॉलेज में हर साल एक सौ ग्रेजुएट तथा पीजी कोर्स भी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के नार्म्स के अनुरूप चलाए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल पर हिन्दुस्तान लेटेक्स लिमिटेड ने एम्स के आधारभूत ढांचे का प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान के मुताबिक हालांकि एम्स का संचालन केंद्र सरकार के हाथ में रहेगा, लेकिन इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के साथ आईआईटी और आईआईएम की तरह पूर्णतया स्वायत रखा जाएगा।

इंस्टीट्यूट में मेडिकल साइंटिस्ट, फिजिशियन सहित बायो मेडिकल पर रिसर्च की आधुनिकतम सुविधाएं होंगी। मरीजों को भी उच्च कोटी का इलाज मुहैया होगा।मेडिकल एजुकेशन में बेसिक डॉक्टरी के कोर्स के साथ र्न्िसग एजुकेशन एवं मेडिकल सर्विसेज पर भी फोकस होगा। खास बात यह होगी एम्स परिसर में तमाम जनसुविधाएं विकसित होंगी। लोग यहां शॉपिंग भी कर सकेंगे तो खूबसूरत बगिया में घूम भी सकेंगे।

ब्रिज कॉरपोरेशन बनाएगा हॉस्टल व गेस्ट हाउस
एम्स के लिए काजरी परिसर में आबंटित भूमि पर चारदीवारी का निर्माण पहले ही हो चुका है। अब चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन को एम्स परिसर में चार श्रेणी के हॉस्टल निर्माण के साथ डायरेक्टर आवास, गेस्ट हाउस तथा कैम्पस में अन्य सुविधाओं को विकसित करने का जिम्मा दिया गया है। कॉरपोरेशन इस काम पर करीब 51 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इन होस्टलों में एक डाइनिंग हॉल के निर्माण का प्रावधान अलग से रखा गया है।

* कारपोरेशन की न्यूतम दरों को देखते हुए ठेका दिया गया है। विभागीय अधिकारी 21 सितंबर को दिल्ली जाकर वहां एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करेंगे। इसकेबाद काम शुरू किया जाएगा।
—मनोहरलाल माथुर, चीफ इंजीनियर, ब्रिज कारपोरेशन

आवासीय सुविधाएं कितनी होंगी
167: स्टाफ क्वाटर्र (टाइप 1 से 5 से लेकर डायरेक्टर बंगला)
375: ग्रेजुएट छात्रों की क्षमता का हॉस्टल
216: पीजी और इंटर्न के छात्रों के लिए हॉस्टल
190: रेजिडेंट के लिए हॉस्टल।
200: नर्सेज के लिए हॉस्टल।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: