bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

साधु ने की एएसआई की धुनाई

जालोर. यहां गणोश चतुर्थी पर शनिवार को निकाली जा रही शोभायात्रा में एएसआई द्वारा एक साधु को लाठी चलाने से रोकने पर विवाद हो गया। इससे गुस्साए लोगों asiने हरिदेव सर्किल पर रास्ता जाम कर दिया और शोर-शराबे के बीच साधु ने वहां खड़े एएसआई को दो-तीन मुक्के जड़ दिए। डीएसपी के समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

शोभायात्रा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एएसआई कुंदनसिंह ने साधु दुर्गापुरी को लाठी चलाने से रोक दिया। इसपर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने इसे साधु का अपमान मानते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और हरिदेव जोशी सर्किल पर चक्का जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

इसी दौरान साधु की नजर वहां खड़े एएसआई कुंदनसिंह पर पड़ी और साधु ने उसे पकड़कर उसके गाल पर दो-तीन मुक्के जड़ दिए। पुलिस उप अधीक्षक पहाड़सिंह ने साधु और लोगों को समझाया और कहा कि एएसआई की मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी। उन्हें लाठी चलाने से इसलिए रोका होगा, ताकि आसपास खड़े लोगों को कहीं चोट न लग जाए। फिर भी अगर उसके ऐसा करने से किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं। पहाड़सिंह ने साधु से माफी भी मांगी और मामले को शांत किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: