bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

यूनिवर्सिटी की पहली पसंद ‘क्राम्पटन’

बिलासपुर. गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी का क्राम्पटन कंपनी से लगाव बढ़ता ही जा रहा है। यहां लगाए जाने वाले सारे विद्युत उपकरण इसी कंपनी के हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने विद्युत उपकरणों की खरीदी के लिए हाल ही में बीस लाख रुपए की निवदा आमंत्रित की है, जिसमें केवल क्राम्पटन कंपनी के डीलरों को बुलाया गया है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन के क्राम्पटन प्रेम को देखकर यहां के कर्मचारियों व अधिकारियों में थोड़ा आश्चर्य है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूनिवर्सिटी एवं सिम्स में पंखे, टच्यूबलाइट, बल्ब व अन्य विद्युत उपकरणों की खरीदी के लिए हाल ही में करीब बीस लाख रुपए की निविदा आमंत्रित की है। निविदा में केवल उन्हीं डीलरों को बुलाया गया है, जिनके पास क्राम्पटन की डीलरशिप है।

रद्द कर दी गई अन्य कंपनियों की निविदा
यूनिवर्सिटी द्वारा दो माह पूर्व आमंत्रित की गई निविदा पर क्राम्पटन के अलावा बजाज एवं फिलिप्स कंपनी ने भी रुचि दिखाई थी, लेकिन क्राम्पटन प्रेम के चलते प्रशासन ने उक्त निविदा को रद्द कर दिया।

क्या है नुकसान?
निविदा में यदि अलग-अलग कई कंपनियां शामिल की जाती तो प्रतिस्पर्धा के चलते रेट में कमी आती। आज की स्थिति में केवल एक ही कंपनी को आमंत्रित किया गया है, जिससे उक्त कंपनी जो भी रेट तय करेगी, उसे यूनिवर्सिटी प्रशासन को मानना होगा।

>> अगर हमें क्राम्टन कंपनी का ही सामान चाहिए तो दूसरी कंपनी को निविदा में शामिल क्यों करें। इस कंपनी का सामान अच्छा है, जिससे यूनिवर्सिटी में सारे उपकरण इसी कंपनी के लगाए गए हैं। इसी के तहत इस बार जारी निविदा में भी केवल इसी कंपनी को बुलाया गया है।
पीके पंचायती, इंजीनियर गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: