bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

कमी का बहाना नहीं चलेगा: डीजीपी

बिलासपुर.dgp पुलिस विभाग में बल की कमी है, लेकिन रणनीति बनाकर काम पूरा करने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने शनिवार को आईजी व एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने तारबाहर थाने की भी जांच की और कहा कि सब ठीक-ठाक है।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डीजीपी ने कहा कि जनता व पुलिस के बीच सहभागिता आवश्यक है। अक्सर ऐसी शिकायतें आती हैं कि पुलिस कुछ नहीं करती, वहीं पुलिस यह कहकर बचना चाहती है कि हमारे पास पर्याप्त बल नहीं है।

बल की कमी का बहाना बनाकर हम काम से नहीं बच सकते। हमें रणनीति बनाकर अपने पास मौजूद बल से ही काम पूरा करना होगा। पेट्रोलिंग व जांच के नए तरीके अपनाने होंगे।

उन्होंने स्वीकार किया कि बल की कमी के चलते जांच में देरी होती है, लेकिन जांच नहीं होने की बात से उन्होंने इनकार कर दिया। थानों के परिसीमन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे प्रस्ताव शासन के पास भेज देते हैं। नए थाने बनाने का निर्णय शासन के हाथ में है।

राज्य से बाहर से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के आने के संबंध में उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों की जानकारी रखी जाएगी और इसका संबंधित थाने से वेरिफिकेशन कराया जाएगा। शराब ठेकेदार के पंडों द्वारा हंगामा और अपराध करने की बात को उन्होंने जानकारी नहीं है, कहकर टाल दिया।

थाने दिखे चकाचक
डीजीपी के निरीक्षण की सूचना के साथ ही शहर के सभी थानों में साफ-सफाई की गई थी। थानेदार से लेकर आरक्षक सभी साफ-सुथरी वर्दी में दिखाई दे रहे थे। डीजीपी के आने के पहले अधिकारियों के चेहरे पर भयमिश्रित उत्सुकता दिखाई दे रही थी।

आज डीजीपी सुबह करीब 10.30 बजे शहर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एसपी आफिस का निरीक्षण किया। आफिस में चल रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन करने के बाद वे तारबाहर थाने पहुंचे। यहां थाने में उन्होंने हल्का नाश्ता किया। इसके बाद संतुष्टि जताते हुए आईजी आफिस गए।

आईजी आफिस का निरीक्षण करने के बाद वे निजी कार्य से आफिसर्स बंगला गए। इस दौरान उनके साथ आईजी राजीव श्रीवास्तव, एसपी प्रदीप गुप्ता, एडिशनल एसपी सिटी बीएन मीणा, एडिशनल एसपी ग्रामीण धर्मेद्र गर्ग, सीएसपी सिविल लाइन पीसी सोनकर, सीएसपी कोतवाली केएस ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक सुशील डेविड मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: