bhaskar Web English
HomeNewsNational National

'डिंपल को पकाकर खा गया था सुरेंदर!

नई दिल्ली :NITHARI निठारी हत्याकांड केस का प्रमुख आरोपी सुरेंदर कोहली न केवल मासूमों की हत्या करता था, बल्कि वह उनके मांस को पकाकर खा भी जाता था। सुरेंदर कोहली ने यह खुलासा मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए अपने बयान में किया है।

कैसे बना वहशी : कोर्ट में सुरेदर कोहली ने अपने बयान में कहा, 'मेरा मालिक मोनिंदर अक्सर कॉल गर्ल्स को बंगले पर लेकर आता था और मैं उन्हें छुपकर देखता था। ऐसे में मुझमें भी सैक्स की इच्छा जागृत हो जाती थी। एक दिन जब नोएडा के सेक्टर-30 की रहने वाली डिंपल बंगले के पास से गुजर रही थी तो मैंने उसे अंदर बुलाया और उससे रेप करने की कोशिश की, लेकिन मैं अपने प्रयास में विफल रहा। मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसकी चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। अब मैं उसे खाना चाहता था, इसलिए उसके शव को खींचकर बाथरूम में ले गया और किचन से चाकू लाकर उसके शरीर के छोट-छोटे टुकड़े किए। इनमें कुछ टुकड़ों को मैं पकाकर खा गया।'

क्या मोनिंदर जानता था?: ' जिस दिन मैंने डिंपल का कत्ल किया, उस दिन मोनिंदर बंगले पर ही था। शाम तक डिंपल का शव बाथरूम में पड़ा रहा, लेकिन मैं यह नहीं जानता कि इस सारी घटना के बारे में मोनिंदर को जानकारी थी या नहीं।'

अक्सर आती थी पायल :कोहली ने कहा, 'पायल अक्सर मोनिंदर के साथ हमारे बंगले पर आती थी। एक दिन मोनिंदर की अनुपस्थिति में मैंने उसे बंगले पर बुलाया। वह आई और मोनिंद्र को पूछने लगी। मैंने उसके साथ भी रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी'





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
mansoor ali
Sunday, 16th Sep 2007, 13:20
Without any delay this person must be hanged till death. so others can learn.