जालंधरलोगों की धारणा है कि एक मूवी के लिए काम करने के बाद, खुद ब खुद काम मिल जाता है, लेकिन सच्चाई कुछ और है। अगर आप अपने लिए काम नहीं खोजेंगे तो कोई नहीं पूछेगा। कोई यूंही मदद करने को तैयार नहीं रहता। यह कहना है रानी मुखर्जी ,आयशा टाकिया, मल्लिका शेरावतऔर ऐश्वर्या राय की ड्रेसेज डिजाइन कर चुके एशले रिबेलो का्।
जो जीता वहीं सिकंदर, चांदनी बार, फिजा, दुल्हन हम ले जाएंगे, चीनी कम, गुरु, प्यार के साइड इफैक्ट, पार्टनर जैसी मूवीज में स्टार्स की ड्रैस डिजाइन करने वाले ऐशले के मुताबिक फैशन के लिए पैशन और क्रि एटीविटी जरूरी है जिससे आप किसी की भी लुक बदल सक ते हैं। मेंगलोर में जन्मे और न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद इंडस्ट्री पर छाने वाले एशले के मुताबिक मेहनत के बिना मंजिल का निशान नहीं। उन्होंने कहा फैशन इंडस्ट्री में कदम इत्तेफाक था।
मैं सिंगर बनना चाहता था जिसके लिए मैने क्लासिकल सिंगिंग भी सीखी। इंडिया में इसका स्कोप नहीं था और कुछ जमा भी नहीं। स्टाइलिंग में दिलचस्पी थी, इसीलिए इस तरफ इंट्रैस्ट बढ़ाया और धीरे-धीरे अपने कदम जमाए। फैमिली ने भी काफी सपोर्ट किया। 16 साल से इस इंडस्ट्री में हूं और हर दिन हर पल फैशन को बदलते देख रहा हूं।़
..और वो पलउन्होंने बताया चांदनी बार के लिए ड्रैसेज तैयार करते समय मेरे रौंगटे खड़े हो गए। बार गल्र्स की प्रॉब्लम और बॉलीवुड में बने रहने की उनकी चाहत उनको किन तकलीफों में डालती हैं, कैसे उनसे दिन-रात काम करवाया जाता है। इस से मैने सीखा कि मेरे पास जो भी है, मैं उसी में खुश रहूंगा।
मल्लिका का साथ..मल्लिका के साथ काम करने में कम्फर्ट रहता है। वो ड्रैसेज के बारे में जानती है और जानती है उस पर क्या अच्छा लगेगा क्या नहीं।
सबसे कम मल्लिका
सबसे ज्यादा कपड़े कौन पहनता है?आयशा टाकिया.वो सिर से लेकर पांव तक ढके रहना पसंद करती है।
..और सबसे कम?मल्लिका.वो मुझ पर विश्वास करती है और उसे हर ड्रैस पसंद आती है।
सबसे ज्यादा किसके साथ मुश्किल है काम करना?नेहा धूपिया के साथ। उनको मेरी बनाई ड्रैस में कोई न कोई प्रॉब्लम नजर आ जाती है और फिर मैं कह देता हूं- यू आर फैट तभी अच्छा नहीं लगता।
आज तक की सबसे महंगी ड्रैस?मल्लिका शेरावत की महबूबा सांग के लिए।
आपकी नजर में हॉट कलर ?ब्लू, मेरे ख्याल से इंडियन स्किन पर सबसे अच्छा यही कलर लगता है।
डिजाइन और फैशन का मंत्रा?किसी भी स्टाइल या फैशन को अंधाधुंध फॉलो करने की बजाए यह देखिए आप पर क्या अच्छा लगता है।
कम समय में बनाई ड्रैस?शब्द फिल्म के लिए ऐश्वर्या के लिए मैंने तीन घंटे में ड्रैस तैयार की।
मेरी सपनों की रानी?मेरी लाइफ पार्टनर किसी भी फील्ड की हो लेकिन हो मेरी तरह स्वीट एंड नाइस।