bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अमृतसर के कपिल बने हंसी के सिकंदर

मुंबई. द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-3 के ग्रैंड फाइनल में शनिवार को अमृतसर की तिकड़ी ने बाजी मारी। ग्रैंड फिनाले में अमृतसर के कपिल शर्मा, चंदन प्रभाकर, राजीव ठाकुर और सुदेश लहरी थे। इनमें कपिल शर्मा लाफ्टर चैंपियन बने तो चंदन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि सुदेश लहरी तीसरे स्थान पर रहे। फाइनल राउंड में कुल 6 प्रतियोगी थे।

बचपन में टीवी पर देखा करता था अमान को हंसी के इस महासंग्राम के सिंकदर कपिल शर्मा ने भास्कर से बातचीत में कहा, 'शो के दौरान जब मैंने अमानउल्लाह खान को देखा तो मैं हैरान रह गया। बचपन में पाक नाटक में मैं उनको देखा करता था। मुझे क्या पता था शो में ऐसी किसी शख्सियत से भी मुकाबला होगी।

पेशे से इंजीनियर हैं चंदन प्रभाकर, पेंटिंग का भी शौकलाफ्टर चैलेंज में दूसरे स्थान पर रहे चंदन प्रभाकर पेशे से इंजीनियर हैं। उन्हें पेटिंग बनाने का भी शौक है। चीन में उनकी कई प्रदर्शनियां भी लग चुकी हैं, लेकिन लोगों को हंसाना उनका शौक है और इसके सामने उन्हें कुछ नहीं भाता। इसी कारण वे रात को काम करते थे तो दिन में थिएटर में परफार्मेस देते थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: