राजधानी हरियाणा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर बिजली उत्पादन करने के लिए हाइड्रो पन परियोजना शुरू करने के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री आज मंसूरी में लाइन्ज क्लब के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने कहा है कि उत्तराखंड और हरियाणा के आपसी संबंध काफी मधुर हैं और वे स्वयं भी उत्तराखंड के किसान हैं।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद दोनों प्रदेशों के बिजली उत्पादन के समझौते में कोई फर्क नहीं पड़ेगा और इस बारे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद खण्डूरी से मिलकर बात की जाएगी हाइडल परियोजना के लाभ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें एक बार पैसा अवश्य लगता है लेकिन इसका लाभ लंबी अवधि तक मिलता रहता है। संयुक्त रूप से यह परियोजना ³ाुरू करने के बारे में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से भी बातचीत हुई थी।
श्री रामसेतु समुंद्रम परियोजना के बारे में हुड्डा ने कहा कि एक व्यक्ति की गलती से पूरी पार्टी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कांग्रेस पार्टी की प्रशंसा करनी चाहिए जिसने समय रहते कार्यवाही की और जिम्मेदार व्यक्ति को निलंबित कर दिया। अगले महीने 2 अक्तूबर से सारे प्रदेश में सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे और इसके लिए 10776 सफाई कर्मचारी पंचायत द्वारा लगाए जाएंगे।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में जिस भी किसान की भूमि का अधिग्रहण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास संरचना निगम द्वारा किया जाएगा उसको 10,000 रुपए प्रति एकड़ 33 वर्ष तक मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश में लिंगानुपात में संतुलन बनाए रखने के उदे³य से सरकार ने सख्त कानून बनाया है और हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसके एक डाक्टर को भ्रूण हत्या के मामले में सजा दिलवाई है। प्रदेश में जनचेतना अभियान चलाया गया है।
सरकार द्वारा लाडली नामक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है जिसके अंतर्गत लड़की और उसकी मां को 5000 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से पांच वर्ष तक मिलेंगे। इसके साथ इंदिरा गांधी विवाह शगुन योजना भी शुरू की गई है। एक पत्रकार द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 8 लाख गरीबी की सीमा रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार हैं और हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक परिवार को 2 कम्पैक्ट फलोरोसंट लैम्म मुफ्त प्रदान करेगी।
सरकार ने अनूसूचित जाति से सम्बंधित 8 लाख परिवारों को इन्दिरा गांधी पेयजल योजना के अंतर्गत मुफ्त पानी का कनैक्शन देने का फैसला किया है जिसके अन्तर्गत एक 200 लीटर की टंकी और टूटी भी मुफत प्रदान की जाएगी। प्रदे³ा प्रति व्यक्ति आय के मामले में बड़े राज्यों में पह¶े नंबर पर है। महिलाओं के ¶िए अध्यापकों के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण किया गया हेै तथा जिस महि¶ा के नाम संपत्ति हस्तांतरित की जाएगी, उसको स्टाम्प डियूटी में 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
प्रदेश में बिजली उत्पादन का उल्¶ेख करते हुए सीएम ने कहा कि हरियाणा में 40 वषरें के बाद प्रदेश के संसाधनों से बिजली उत्पादन 587 मैगावाट है जबकि 2000 मैगावाट प्रदेश का विभिन्न परियोजनाओं में हिस्सा है जबकि मांग काफी अधिक है। हरियाणा सरकार ने 5000 अतिरिक्त मैगावाट बिजली उत्पन्न करने की एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है और यमुना थर्मल पावर प्लांट की 300 मैगावाट पहली इकाई का 1 नवंबर को चालू हो जाएगी और दूसरी फरवरी में। हिसार में 1200 मैगावाट का राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट और झज्जर में कु¶ 2700 मैगावाट बिजली उत्पादन की परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है।
पानी के समान वितरण के लिए तीन नहरों के निर्माण के कार्य की योजना तैयार की है जिसमें से बीएमएल हांसी-बुटाना बहुउद्देश्यीय नहर , 350 करोड़ रुपए की लागत से, दादूपुर शाहबाद नलवी नहर 260 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है जिस पर काम जोरों से चल रहा है। इसके अतिरिक्त 325 करोड़ रुपए की लागत मेवात नहर बनाने की परियोजना तैयार की गई । इसके साथ ही ताजेवाला से नारायणगढ तक एक और नहर निकालने के लिए मामला स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल आयोजन को भेजा गया है।