News
Metros
Chandigarh Chandigarh डेराबस्सी : बरवाला मार्ग पर भगवानपुर स्थित इंडस्विफ्ट लैबोरेटरीज फैक्टरी में शनिवार सुबह लगी आग में एक वर्कर जिंदा जल गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को जीएमसीएच-32 में दाखिल कराया गया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
कंपनी के प्लांट नंबर-3 में रखे केमिकल्स में करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां मौजूद केमिस्ट अरविंदर और हेल्पर योगिंदर (22) को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जलने से योगिंदर निवासी सहारनपुर, यूपी की मौके पर ही मौत हो गई।
डेराबस्सी फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। कंपनी के एचआरडी जीएम अतुल चौबे के अनुसार अभी आग लगने के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल सका है।