News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ :
सेक्टर-41 के गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल की सातवीं की स्टूडेंट एका एक घर से स्कूल जाते समय 1 सितंबर को लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की,नहीं मिली तो पुलिस में गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई गई। कई दिनों से थाना-39 पुलिस इस स्टूडेंट की तलाश में जुटी थी।
शुक्रवार शाम एका एक यह स्टूडेंट रिक्शे पर घर पहुंची। 11 वर्षीय इस स्टूडेंट की हालत काफी गंभीर थी। उसने बताया कि 1 सितंबर को स्कूल के पास रहने वाला धोबी राजा राम (27) उसे स्कूल छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और कहीं ले जाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। वह उससे 14 दिन तक रेप करता रहा। परिजनों को रिक्शा चालक से पता चला कि वह स्टूडेंट को नया गांव के दशमेश नगर से लाया है।
परिजनों ने इसकी जानकारी थाना-39 में दी। पुलिस ने स्टूडेंट के बयान पर अपहरण, जबरन कस्टडी में रखने और रेप के आरोप में राजाराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 342 और 376 के तहत मामला दर्ज किया है। इस स्टूडेंट का सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जहां रेप की पुष्टि हुई।
शुक्रवार रात पुलिस ने राजाराम के दशमेश नगर स्थित घर (मकान नंबर 1133-ए) पर छापा मारा, लेकिन राजाराम फरार हो गया। शनिवार शाम थाना-39 प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश शुक्ला ने गुप्त सूचना के आधार पर राजाराम को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे निकली चुंगुल सेपुलिस को दिए बयान में स्टूडेंट ने बताया कि आरोपी कमरे से जाने से पहले उसे बांधकर जाता था, मुंह पर भी पट्टी बांध देता था। शुक्रवार को आरोपी कुछ समय के लिए सामान लेने बाजार गया तो केवल उसका मुंह बांधा। स्टूडेंट ने जोर से दरवाजा खड़काया और कुंडी एकाएक खुल गई। वह वहां से निकल कर रिक्शे पर घर वापस आ गई।
यह स्टूडेंट कई दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। कल उसने वापस पहुंच कर जब आपबीती सुनाई, तो तुरंत हमने मामला दर्ज किया और 24 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। -राजेश शुक्ला, थाना-39 प्रभारी