bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

दिवाली पर दिखना है कुछ खास

जालंधर. dress and womanदिवाली पर घर के साथ-साथ खुद भी दिखना है कुछ खास, कुछ अलग, इसलिए इस बार थीम फॉर ड्रीम एग्जीबिशन का थीम ही सैलीब्रेशन और फैस्टीवल सीजन को लेकर था। डिजाइनर क्लोदिंग, ज्वैलरी, एक्सक्लूसिव पेंटिंग्स, स्टोन आर्ट, होम फर्नीशिंग, होम एसैसरीज से लेकर होम मेड फूड प्रोडक्ट्स भी अवेलेबल हैं यहां।

होटल रैडीसन में लगे इस एग्जीबिशन में घर को सजाने से लेकर खुद के संवरने के लिए सब कुछ था डिजाइनर और स्टाइलिश । जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़ से डिजाइनर्स ने अपने-अपने स्टाल लगाए हैं। दिल्ली से आए डिजाइनर राहुल ने बताया वे पंजाबी टेस्ट को बेहद अच्छी तरह जानते हैं इसलिए उनके हिसाब से ही डिजाइनर ड्रैसेज तैयार किए गए हैं।

उन्होंने बताया हर साल मैं इस एग्जीबिशन में अपना स्टाल लगाता हूं और देखकर हैरानी होती है कि जालंधर के लोग दिल्ली व चंडीगढ़ के लोगों से भी ज्यादा स्टाइल कांशियस हैं। जयपुर से खास राजस्थान के कल्चर को दर्शाती पेटिंग्स व हैंडीक्राफ्ट लेकर आई निधि ने बताया लोग पेंटिंग्स से ज्यादा हैंडीक्राफ्ट व क्लोदिंग में वर्क पसंद करते हैं।

एग्जीबिशन की आयोजक रीति सिंह व निक्कू सहगल ने बताया हर बार की तरह ढेरों डिजाइनर अपने आइडियाज के साथ आए हैं। पिछले छह साल से इस एग्जीबिशन में बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन क्वालिटी व डिफरैंट प्रोडक्ट्स हो इसके लिए डिजाइनर्स को चूज करने में मशक्कत करनी पड़ती है क्योंकि सिटी के लोग बहुत चूजी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: