जोधपुर. फैशन मैग्जीन वॉग की लांचिंग सेरेमेनी में भाग लेने के लिए जोधपुर एयरपोर्ट पर सितारों का जमघट लगा। तीन चार्टर्ड प्लेन से लगभग तीन सौ देशी-
विदेशी हस्तियां जोधपुर पहुंची। इससे पहले मार्च में लिज हर्ले और अरुण नायर की शादी में शामिल होने के लिए कई विदेशी हस्तियां जोधपुर आई थी।
एयरपोर्ट पर इन हस्तियों को देखने के लिए काफी भीड़ थी। अपने प्रेमी नैश वाडिया का हाथ थामे प्रिटी जिंटा के फोटो लेने के लिए फोटोग्राफर्स उमड़े तो बिपासा बसु ने प्रश्न पूछने पर मुंह पर अंगुली ही रख दी। एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान फैशन डिजाइनर रोहित बल ने माना कि भारतीय फैशन दुनिया में छाने को बेताब हैं और अब भारतीय डिजाइनरों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान होने लगी है। ‘वॉग’ की भारत में लॉंचिंग इसी का उदाहरण है। उन्होंने जोधपुर कट को काफी लोकप्रिय बताया। फैशन डिजाइनर तरुण टहिल्यानी ने बताया कि अब भारतीय डिजाइनर्स को हॉलीवुड फिल्मों में भी काम मिलने लगा है। करण जौहर ने कहा कि जोधपुर आना अच्छा लगता है। वे पिछले महीने एक पेंट कंपनी के जिंगल शूट करने जोधपुर आए थे।
ये मॉडल्स आए
इंद्राणी दासगुप्ता, लक्ष्मी राना, मिशेल, मिस वल्र्ड रह चुकी नेहा कपूर, पूनम नाथ, सपना कुमार, वैशाली रामास्वामी, भावना शर्मा, शीतल मल्हार, डायना पेंटी, बिग बॉस फेम कैरोल ग्रेसियस, लिजा हैडन, अनुष्का शर्मा, पिया त्रिवेदी, फेमिना मिस इंडिया अर्थ 2007 पूजा चित्तगोपर, नदीम सिख,वाल्टर राजु, कादंबरी सानगोडेकर, जैस्मीना जैन, अकीरा अख्तर, अवन व बेनिफर कांट्रेक्टर, शैफाली शेट्टी, नताशा रैसी, फिरोज़ गुजराल, भावना शर्मा, पूनम नाथ, मुग्दा गोडसे, कृष्णा सोमानी।
इंटरनेशनल मॉडल्स
केटस्यिना दमानकोवा, नेन्सी अजुमा नसिनयाना, दविना मुलिंबी, लिलेन फैरेजी सिल्वेरा, एगुएयना कुज्मिना, डेल्फिइन बफॉट।
ये हैं डिजाइनर्स
राघवेंद्र सिंह राठौड़, रोहित बल, तरुण टहिल्यानी, मनीष मल्होत्रा, रोहित गांधी, रीना ढाका, राहुल खन्ना, शांतनु, निखिल मेहरा, वरुण बहल, रितु कुमार, अपर्णा चंद्रा, राना गिल, नवीन अंसल, जेजे वालिया, मनीष अरोड़ा, जेजे वालिया।
संबंधित खबरें
* जोधपुर में उतरेंगे आज फैशन के सितारे