bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

25 करोड़ ओवर ड्रॉ, पर बिजली गुल

चंडीगढ़.गर्मियों में (पहली अप्रैल से 20 सितंबर तक) पीक आवर्स के दौरान शहर को बिजली मिलती रहे, इसके लिए प्रशासन ने 25 करोड़ रुपए की बिजली ओवर ड्रॉ की। इसके बावजूद पिछले चार दिनों में सभी 10 डिवीजन्स में बिजली से संबंधित शिकायतों का आंकड़ा 100 पार कर चुका है।

बिजली का लोड इतना बढ़ गया है कि कई डिवीजन्स में तारें शॉर्ट सर्किट होकर जल गई हैं। विभाग के पास इतनी शिकायतें आ रही हैं कि सिर्फ इनके निपटारे के लिए ही विभाग ने 3 स्पेशल कर्मचारियों को नियुक्त किया है। चीफ इंजीनियर का कहना है कि लोग एसी कम चलाएं तभी हल निकल सकता है।

इंतजाम तो पुख्ता थे.. : प्रशासन के पास शहर के लिए पर्याप्त बिजली नहीं थी। अफसरों ने गर्मियां शुरू होने से पहले ही पावर ट्रेडिंग कॉपरेरेशन (पीटीसी) से अप्रैल से जुलाई तक 17 से 32 मेगावाट अतिरिक्त बिजली 3.54 से 4.69 रुपए प्रति यूनिट, अगस्त से सितंबर तक 25 मेगावाट बिजली 6.65 रुपए प्रति यूनिट से खरीदने का एग्रीमेंट किया।

अदानी ग्रुप से 40 मेगावाट बिजली 6.80 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदने का एग्रीमेंट किया था। इस दौरान जब भी पीक आवर्स में बिजली की शॉर्टेज हुई, तो उतनी ही बिजली ओवर ड्रॉ होती रही।

25 करोड़ का ओवर ड्रॉ, 15.47 करोड़ आया भी : विभाग के अधिकारियों की मानें तो शहर को बिजली देने में अप्रैल से अब तक 25 करोड़ रुपए की बिजली ओवर ड्रॉ की जा चुकी है। पिछले चार दिनों में ही 90 लाख रुपए की बिजली ओवर ड्रॉ की गई। वहीं बीच-बीच में मौसम ठंडा रहने पर एलोकेशन से कम बिजली ड्रॉ की गई। ऐसे में विभाग को पीटीसी से अप्रैल से अब तक 15.47 करोड़ रुपए आए भी हैं। एलोकेशन कम थी, तभी किया था ओवर ड्रॉ का एग्रीमेंट : बिजली विभाग के पास पीटीसी और विद्युत व्यापार निगम से मिलने वाली 296 मेगावाट की एलोकेशन थी, पर पीक आवर्स में खपत 260 से 320 मेगवाट पहुंचती रही, जबकि एलोकेशन से 160 से 200 मेगावाट बिजली ही उपलब्ध हुई। ऐसे में गैप को एग्रीमेंट वाली कंपनियों से ओवर ड्रॉ करके पूरा किया गया।

शहरवासियों से अपील ही कर सकते हैं कि एसी कम चलाएं। ऐसा करने से प्रशासन को बिजली सप्लाई का अतिरिक्त भार नहीं उठाना पड़ेगा। इसके अलावा न ही लाइनों पर लोड बढ़ेगा और न ही बिजली की ज्यादा शिकायतें आएंगी। -वीके भारद्वाज, चीफ इंजीनियर प्रशासन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: