bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

हेड कांस्टेबल पर रेप का केस दर्ज

मनीमाजरा.किशनगढ़ की रमा देवी को थाने बुलाकर उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने के नाम पर उससे बलात्कार करने के आरोप में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मनीमाजरा पुलिस ने शनिवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

घटना दो साल पहले की है। रमा देवी का बुद्धि प्रसाद से तलाक हो गया था। उसके बाद रमा देवी ने किशनगढ़ के गुरदीप सिंह से शादी कर ली, लेकिन बाद में रमा देवी को पता चला कि गुरदीप सिंह शादीशुदा है। रमा देवी ने गुरदीप के खिलाफ मनीमाजरा थाने में शिकायत दी। रमा की शिकायत मनीमाजरा के पूर्व एमएचसी मुंशी अनिल कुमार के पास गई। अनिल कुमार ने गुरदीप के खिलाफ कार्रवाई करने के नाम पर रमा देवी को रात को थाने बुलाया। अनिल कुमार और होमगार्ड का जवान उसे थाने की पहली मंजिल पर कमरे में ले गए।

यहां अनिल कुमार ने उससे बलात्कार किया। उसके बाद अनिल कुमार उसे शादी का झांसा देता रहा। परेशान होकर रमा देवी ने अनिल कुमार के खिलाफ आला अफसरों को शिकायत दी। कुछ महीने पहले ही दोनों का डीएनए टेस्ट करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट कुछ दिन पहले आई थी, जिसमें दोनों का डीएनए टेस्ट मेच पाया गया।

थाना मनीमाजरा के एसएचओ हरी कुमार ने बताया कि रमा देवी और अनिल कुमार की डीएनए टेस्ट रिपोर्ट मैच कर चुकी है और अफसरों ने मामले में लीगल राय लेकर मामला दर्ज कर दिया। अनिल कुमार फरार है। पुलिस टीम ने उसकी तलाश में उसके घर और कई जगह छापे मारे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: