अमृतसरइंजीनियरिंग, डॉक्टरी, मैनेजमेंट, टीचिंग, बैंकिंग, इंश्योरेंस आदि सेक्टर्स में जॉब करने में युवा काफी इंट्रस्ट दिखा रहे हैं, लेकिन आर्मी, पुलिस आदि कुछ ऐसे फील्ड्स हैं, जिन्हें युवा ज्वाइन तो करना चाहते हैं, लेकिन कुछ कारणों से वे अपने कदम पीछे खींच लेते हैं। रिपोर्टर ने सिटी के करीब 500 युवाओं से पूछा कि क्या वे आर्मी ज्वाइन करने के इच्छुक हैं? इनमें से करीब 400 युवाओं ने आर्मी ज्वाइन करने की इच्छा तो जताई। इनमें मातृभूमि के प्रति प्यार, इज्जत और कुछ कर गुजरने की चाह तो है, लेकिन कुछ शर्ते उनके देशभक्ति के इस जज्बे में बाधा बनती हैं।
फिजिकल फिटनेस में कमी आर्मी जैसी रिस्पैक्टेबल जॉब हर युवा करना चाहता है, लेकिन इन दिनों गलत डाइट्री हैबिट्स जैसे ज्यादा फास्टफूड खाना, कोल्ड ड्रिंक्स, चाइनीज फूड आदि के कारण उनके शरीर में आर्मी को मैचअप करने के लिए न तो कैलीबर है और न ही कैपेसिटी।
गलत रुटीन, नो एक्सरसाइज रात को चलने वाली पार्टीज के कारण युवा अपनी लाइफ को लेकर नॉन-सीरियस हो गए हैं। वे आर्मी तो ज्वाइन करना चाहते हैं, लेकिन गलत रुटीन ठीक नहीं करते। वे अपनी हाइट बढ़ाने, वेट कम करने और अपने शरीर को आर्मी के लिए फिजिकली फिट रखने के लिए कोई भी एक्सरसाइज नहीं करते।
छोटी हाइट, ज्यादा भार आजकल यूथ अब्नार्मल एटमोस्टफेरिक कंडीशंस के कारण हाइट में छोटे रह जाते हैं, जिस कारण वे आर्मी को मैच नहीं कर पा रहे।
कम सेलरी आर्मी में इज्जत तो है, लेकिन सेलरी स्ट्रक्चर कम है। इन दिनों मल्टीनेशनल कंपनियां युवाओं को लाखों के पैकेज ऑफर कर रही हैं। इसके साथ ही लाइफ भी ज्यादा कंफर्टेबल रहती है।
इसलिए नहीं जा सके आर्मी में सुहेल मेहता कहते हैं कि वह शुरू से ही आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे, लेकिन कम सेलरी के कारण ही उन्होंने एमएनसी ज्वाइन कर ली। कंपनी में उनका पैकेज लाखों में है, जो आर्मी में नहीं मिल सकता था। राजेश शर्मा कहते हैं कि वह आर्मीमैन को सैल्यूट करते हैं। वह भी आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे, लेकिन फिजिकली अनफिट होने के कारण आर्मी ज्वाइन नहीं कर पाए।
कंडीशन पूरी नहीं कर पाते युवा : नारायणन कमांडर डोगराई ब्रिगेड के ब्रिगेडियर वी. नारायणन का कहना है कि आर्मी ज्वाइन करने में युवा इंटस्ट्रीड तो हैं, लेकिन फिजिकली अनफिट होने के कारण यूथ अपने कदम आर्मी से पीछे खींच लेते हैं। आर्मी में जॉब ऑपच्र्यूनिटीज हैं, लेकिन युवा जॉब के लिए सभी कंडीशन पूरी नहीं कर पाते।