News
Metros
Chandigarh Chandigarh अमृतसर
लाफ्टर चैलेंज में अमृतसर की धाक जमाने के बाद अब सिटी की जूनियर ब्रिगेड भी छोटे पर्दे पर छाने को तैयार है। स्टार वन के शुरू होने वाले रिएल्टी शो 'जूनियर वॉयस ऑफ इंडिया' और जी टीवी के सारेगामापा लिटिल चैंप के लिए सिटी से दो-दो पार्टीसिपेंट्स शुरुआती ऑडिशन में सिलेक्ट हो गए हैं। शनिवार को सारेगामापा लिटिल चैंप के चंडीगढ़ में हुए ऑडिशन में सिटी के दो पार्टीसिपेंट्स चुने गए।
इनमें 9 वर्षीय भानुप्रताप अग्निहोत्री और 10 वर्षीय ऋषभ चतुर्वेदी हैं। ऋषभ के मम्मी-पापा मीनू चतुर्वेदी और अनुज चतुर्वेदी भी सिंगर हैं। चंडीगढ़ में हुए इस ऑडिशन में 1200 बच्चों ने हिस्सा लिया। इनमें से 7 बच्चे ही सिलेक्ट हुए। वहीं 13 वर्षीय ज्योतिषा और 12 वर्षीय हरगुण की सिलेक्शन जूनियर वॉयस ऑफ इंडिया के लिए हुई हैं। ज्योतिषा ने बताया कि वह शो के लिए मेहनत से रियाज कर रही हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि वह बेहतरीन परफार्मेस देंगी। चारों बच्चे डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने संगीत की शिक्षा राजिंदर कुमार, नरिंदर कुमार और रेनु आदिवाल से प्राप्त की है।