bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

'खुश हूं कि प्लेबैक सिंगिंग के रास्ते खुल गए'

चंडीगढ़. जीटीवी पर प्रसारित सारेगामापा चैलेंज-2007 Sumedha Karmahe'विश्व का पहला प्रथम युद्ध' म्यूजिक टैलेंट हंट शो में बार्बी डॉल यानि सुमेधा टॉप फाइव सिंगर के श्रेणी तक पहुंच पाई। शुक्रवार को कम वोट मिलने के कारण वह शो से बाहर हो गई। सुमेधा खुश है कि इस शो में परफॉर्म करके प्ले बैक सिंगिंग के रास्ते आसानी से खुल गए हैं। सुमेधा से दैनिक भास्कर ने टेलीफोनिक इंटरव्यू लिया।

चंडीगढ़ से है नाता: छत्तीसगढ़ की सुमेधा ने अप्रैल 2006 में जीसीजी-42 में बीए प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया और फाइनल एग्जाम के दिनो में सारेगामापा में सिलेक्शन होने के कारण उसे मुंबई जाना पड़ा। जिसके कारण उसे कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। सुमेधा की बड़ी बहन स्वप्निल होम साइंस कॉलेज-10 में डांस की लैक्चरर हैं।

दुविधा की स्थिति में थी: जब मुझे मुंबई से बुलावा आया तो मैं दुविधा में थी कि एग्जाम छोड़कर मुंबई जाऊं या नहीं। मगर उस समय लिए सही डिसीजन में आज मुझे नेम और फेम दिया है। मैं अपनी पढ़ाई को कॉन्टिन्यू करना चाहती हूं।

अच्छा सिंगर बनाया है शो ने: मेरी बचपन से म्यूजिक और डांस के प्रति रुचि थी। कॉलेज में कथक सीखा। अपने म्यूजिक के लेक्चरर सौभाग्य वर्धन से म्यूजिक सीखा और उनकी उचित गाइडेंस के कारण में इस टैलेंट हंट शो में भाग लिया।

मिले हैं ऑफर: इस शो के दौरान हमारी म्यूजिक एलबम निकली है। दूसरे, मेरे जोश घराने के गुरु बप्पी दा, विशाल-शेखर और महेश भट्ट ने मुझे फिल्म में गाने का ऑफर दिया है, उसको लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।

आशा भोंसले की हूं फैन: मैं आशा भोंसले की गायकी से अधिक प्रभावित हूं और उनके म्यूजिक को सुनती हूं।

हैल्दी कंपीटिशन है: जब इस शो में मेरा सफर शुरू हुआ, उस समय मुझे भरोसा नहीं था कि मैं टॉप फाइव तक अपनी बढ़त हासिल कर सकूंगी। जैसे-जैसे शो बढ़ता गया मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा और मैं चाहती थी कि टॉप थ्री तक अपनी गायकी का जादू बिखेंरू। इस शो में कंपीटिशन अधिक बढ़ गया है और सारा दामादार पब्लिक वोटिंग पर निर्भर करेगा।

पूनम है अच्छी दोस्त:

इस शो के दौरान पूनम मेरी अच्छी दोस्त बन गई है। पूनम की लाइफ को देखकर मुझे अहसास हुआ कि यदि आप में टैलेंट है तो जीवन में कितनी ही मुश्किलें क्यों न आए, आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हो।

बहन का सपना होगा पूरा: सुमेधा की बहन स्वप्निल चंडीगढ़वासियों का शुक्रगुजार करना चाहती है और कहती है कि सुमेधा की कॉलेज फ्रेंड्स और हमारे होम साइंस कॉलेज-10 की लेक्चर्स, स्टूडेंट्स ने सुमेधा को प्रमोट करने के लिए जमकर वोटिंग की। मगर छत्तीसगढ़ पिछड़ा होने से वहां की वोटिंग की कमी से वह पीछे रह गई। शो से बाहर दो हजार वोट कम होने के कारण हुई है। स्वप्निल खुश है कि अब उसकी बहन का बचपन में प्ले बैक सिंगर बनने का सपना पूरा हो जाएगा।

टैलेंट है सुमेधा में: जीसीजी-42 के म्यूजिक के लेक्चरर सौभाग्य वर्धन ने बताया कि सुमेधा ने डेढ़ साल तक उनसे म्यूजिक सीखा। उनका कहना है कि सुमेधा में टैलेंट है और वह हर तरह के गाना गाने में माहिर है। सौभाग्य वर्धन का मानना है कि प्रतियोगी पूनम को सैंपथी के कारण लोग अधिक वोट दे रहे हैं, जिससे कारण एक अच्छा प्रतियोगी शो से बाहर हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: