HomeNewsNational National

वेदांती ने कहा, मैंने वो नहीं कहा था

भोपाल. विश्व हिन्दू परिषद नेता और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने अपने बयान से पलटते हुए कहा है कि रामसेतु के मुद्दे पर उनके कथन को मीडिया ने तोड़-मरोड़कर पेश किया है।

वेदांती ने आज यहां बयान दिया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बारे में उनका पिछला बयान गलत ढंग से पेश किया गया है। उन्होंने आज कहा कि यह सच है कि संत हिंसा में यकीन नही रखते। हमने तो श्रीमद्भागवत का प्रमाण प्रस्तुत किया था। हालांकि उन्होंने इसे फिर दोहराया कि करुणानिधि ने हिंदू समाज को अपमानित करने का प्रयास किया है जिसकी वह घोर निंदा करते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: