bhaskar Web English
HomeNewsNational National

धनबाद में माओवादियों ने उड़ाई रेल पटरी

धनबाद. झारखंड में माओवादियों ने आज सुबह धनबाद रेलवे डिवीजन के तहत चेंगरो रेलवे स्टेशन के पास लगातार दो जबरर्दस्त धमाके कर रेल की पटरियां उड़ा दीं। इससे ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।

माओवादियों ने तड़के विस्फोट की वारदात को अंजाम दिया। विस्फोट इतना जबरर्दस्त था कि इससे 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड बिजली लाइन, रेल पटरी और रेल फाटक क्षतिग्रस्त हो गए।

धमाके के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और क्षतिग्रस्त पटरियों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया। दोपहर तक ट्रेनें फिर से शुरू होने की संभावना है।

गौरतलब है कि माओवादियों ने अपने पाँच सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

रेल परिचालन बाधित होने के कारण अप लाइन की कालका मेल, हरिया-पटना एक्सप्रेस, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गईं, जबकि डाउन लाइन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और पटना हरिया एक्सप्रेस को रोक दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: