bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

श्रीसंथ को महंगा पड़ा ज्यादा अपील करना

डरबन. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ को ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑसी बल्लेबाज के खिलाफ ज्यादा अपील करना महंगा पड़ गया है और मैच रैफरी ने श्रीसंथ पर मैच फीस की 25 प्रतिशत राशि का जुर्माना ठोक दिया है। वहीं टीम इंडिया को धीमी गति से ओवर फेंकने के कारण फाइन किया गया है।

शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट झटकने वाले गेंदबाज श्रीसंथ ने चौथे ओवर में मैथ्यू हैडन को गेंद फेंकने के बाद एलबीडब्ल्यू की अपील बार-बार की। मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने इस बर्ताव के कारण उन पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 1.5 के तहत जुर्माना ठोक दिया है।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रॉड ने कहा कि जब कोई भी खिलाड़ी अपील करता है तो उसे ध्यान रखना चाहिए कि वह केवल सवाल पूछने का हकदार है न कि अंपायर पर किसी तरह का कोई दबाव बनाने का। खासकर तब जब अंपायर अपील खारिज कर दे तो बार-बार वही रट लगाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। इसके अलावा श्रीसंथ ने भी इस जुर्माने के बारे में खुद को भाग्यशाली मानते हुए कहा कि बड़ी सजा मिलने से यह बेहतर रहा।

मैच रैफरी ने कहा कि श्रीसंथ के लगातार आक्रामक व्यवहार को देखा जा रहा है और अगर वे आगे भी कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करते पाए गए तो उन पर और कड़ा जुर्माना लगाया जा सकता है। दूसरी ओर धीमी गति से ओवर फेंकने के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जुर्माने के रूप में दोगुनी राशि का भुगतान करना होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: