bhaskar Web English
HomeNewsNational National

दक्षिण दिल्ली में हिंसा, थाना जलाया

नई दिल्ली. दक्षिणी हिस्से में पुलिस द्वारा पवित्र पुस्तकों वाले एक स्टॉल को हटाने को लेकर विवाद बढ़ जाने पर गुस्साए लोगों ने एक थाने को आग के हवाले कर दिया और इस हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत कम से कम सात लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि जामियानगर इलाके में शाम पाँच बजे तब तनाव शुरू हुआ जब पुलिकर्मियों ने एक स्टाल को हटाने की कोशिश की और उससे पवित्र पुस्तकें जमीन में गिर गईं।

गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी पर हमला किया। उन्होंने पास के एक थाने में आग लगा दी तथा कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आँसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। कम से कम चार पुलिसकर्मी और तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई और कई पुलिसकर्मियों को इलाके में भेजा गया। यातायात को सुगम बनाने तथा लोगों की आवाजाही के लिए इलाके में अवरोधक लगाए गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: