bhaskar Web English
HomeNewsNational National

संघ और विहिप को प्रतिबंधित करे केंद्र : सामी

पांडिचेरी/चेन्नई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद वी नारायणसामी ने रविवार को मांग की कि रामसेतु के मामले में हिंसा को बढ़ावा देने के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों को केंद्र को प्रतिबंधित करना चाहिए।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के खिलाफ संघ परिवार के वेदांती द्वारा फतवा जारी किए जाने और करुणानिधि की बेटी के घर पर हमले की नारायणसामी ने कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा पर भी आरोप लगाया कि वह रामसेतु के नाम पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़का रही है।

वेदांती मामले पर केंद्र हस्तक्षेप करे : बालू
केंद्रीय परिवहन और शिपिंग मंत्री टीआर बालू ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पूर्व भाजपा सांसद और संघ परिवार से जुड़े रामविलास वेदांती द्वारा करुणानिधि के खिलाफ फतवा जारी किए जाने के मामले में केंद्र द्वारा हस्तक्षेप करने की मांग की है।

पत्र में बालू ने लिखा है कि डीएमके संसदीय दल के नामे मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि गलत, गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक दृष्टिकोण रखने वाले रामविलास वेदांती जैसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती से तत्काल कार्रवाई की जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
prashant mehrishi
Sunday, 23rd Sep 2007, 21:18
jako prabhu darun dukh dehi taki mati pahle har lehi (Ramcharitmanas)
chander goyal
Monday, 24th Sep 2007, 0:33
Now all the ministers are againt Vdanati, where were they when MP in hydrabad given Fatwa against Tasleena Nasreen