bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

फाइनल में सहवाग का खेल पाना मुश्किल

जोहानिसबर्ग: ग्रोइन इंज्यूरी से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का ट्वंटी20 विश्वकप के फाइनल में पाक के खिलाफ खेल पाना मुश्किल है।

सहवाग को यह चोट कल सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान लगी थी। इसके चलते उन्हें रनर के साथ बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वीकारा की सहवाग के खेलने की संभावना कम है। उन्हें मैच से पहले होने वाले फिटनेस टेस्ट में सफल रहने के बाद ही अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा।

भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई कि सहवाग फिटनेस टेस्ट में खरे उतरेंगे। हालांकि खुद उनकेऔर युवराज के फिटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं है। धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीसंथ की एक वाइड गेंद रोकने के चक्कर में चोट लग गई थी,जबकि इस मैच में युवराज की जगह दिनेश कार्तिक को खिलाया गया था। धोनी को भी फिटनेस टेस्ट में सफल रहने के बाद ही सेमीफाइनल मंे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिलाया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: