bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

फुकुदा होंगे जापान के नए प्रधानमंत्री

टोक्यो. fukuda जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चुने जाने के साथ ही उदारवादी नेता यासुओ फुकुदा का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है।

संसद में पार्टी के नेता को चुने जाने के लिए रविवार को हुए मतदान में फुकुदा ने पूर्व विदेशमंत्री टारो असो को हरा दिया। वे निवर्तमान प्रधानमंत्री ¨शजो अबे का स्थान लेंगे। अबे को उनके कार्यकाल में हुए घोटालों के कारण चुनाव में मिली हार के बाद अपना पद छोड़ना पड़ा था।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का संसद में बहुमत होने के कारण फुकुदा का प्रधानमंत्री बनना बिल्कुल तय माना जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: