bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अमेरिका भावे कनाडा: की फर्क पैंदा यारो

चंडीगढ़: शुक्रवार को कनाडियन डॉलर 99.91 अमेरिकी सैंट का हो गया। इस बात का पंजाब पर भला क्या प्रभाव पड़ेगा। प्रभाव पड़ता है, पंजाब में हर रोज लाखों डॉलर विदेशों से आते हैं जो कि पंजाब पहुंचते ही करोड़ों रुपए में बदल जाते हैं। दो साल पहले तक अमेरिका को कमाई के लिहाज से कनाडा से बेहतर माना जाता था। पूरे दोआबा क्षेत्र को इसका मतलब अच्छे से मालूम था। दरअसल कनाडियन डॉलर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15-16 रुपए सस्ता ही रहता था। ऐसे में दोआबा या पंजाब के अन्य क्षेत्रों से डॉलर कमाने के लिए विदेश जाने वाले नौजवान कनाडा की बजाए अमेरिका को पहल देते थे। इस पहल के पीछे आकर्षण यही 15-16 रुपए का फर्क था। अब वह फर्क दूर हो गया है।

मनी एक्सचेंजर सतीश कुमार के अनुसार एक साल पहले जिस कनाडियन डालर के कुछ समय पहले 30-32 रुपए ही मिलते थे, वह अब 38-40 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं जिन परिवारों के लड़के अमेरिका गए हुए हैं उनकी कमाई कम हो गई है क्योंकि उन्हें अब एक डॉलर के बदले 45 रुपए की बजाए 39-40 रुपए ही मिल रहे हैं। डॉलर के घटते भाव ने पंजाब की आर्थिकता पर भी प्रभाव डाला है।

दरअसल कनाडा की आर्थिक विकास दर बीते दिनों मे चार-पांच फीसदी तक पहुंच गई है। ब्याज दरें भी ऊंची हैं और कनाडा का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। जबकि अमेरिकी बाजारों में मंदी का आलम है और दुनिया भर में डॉलर कमजोर हो रहा है। डॉलर की मजबूती के कारण कनाडा से रोजाना ही हजारों लोक अमेरिका काम करने जाते हैं। उनमें भी यह रूझान कम हो रहा है। अमेरिका और कनाडा में वेतन घंटों के हिसाब से मिलता है। वेतन की दर एक समान ही है लेकिन अमेरिकी डॉलर महंगा होने के कारण उसे कनाडियन डॉलर में कनवर्ट करने से आमदनी बढ़ जाती है।

कमजोर डॉलर ने घटाई कमाई:
चार साल पहले अमेरिकी डालर पचास रुपए पर पहुंच गया था। उस समय विदेशों में रहने वाले पंजाबी नौजवान अपने परिवारों को एक हजार डॉलर भेजते थे तो पंजाब में उन्हें पचास हजार रुपए मिल जाते थे। उस समय तक डॉलर लगातार बढ़ रहा था और परिवारों को उसके बढ़ने की उम्मीद रहती थी। मनी एक्सचेंजर उनके घर से भी डॉलर ले जाते थे। आर्थिक विकास ने डॉलर के प्रवाह को बढ़ा दिया और डॉलर का भाव लगातार कम होता गया। आज उसी एक हजार डॉलर के पंजाब में 40 हजार रुपए बड़ी मुश्किल से मिलते हैं लेकिन जिन परिवारों के लड़के कनाडा से डॉलर भेजते थे, उनकी कमाई प्रति एक हजार डॉलर 30 हजार से बढ़ कर 40 हजार रुपए पर पहुंच गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: