bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

घरेलू बिक्री बढ़ाने पर जोर देगी अरविंद मिल्स

मुंबई. डॉलर की तुलना में रुपए की मजबूती से निर्यात पर पड़ने वाली मार को देखते हुए अरविंद मिल्स लिमिटेड अपनी घरेलू बिक्री को बढ़ाने की योजना बना रही है।

प्रबंध निदेशक संजय लालभाई के अनुसार कंपनी घरेलू बिक्री बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक रिटेल आउटलेट खोलेगी, पुराने लेबल की रीलांचिंग करेगी और नए ब्रांड लांच करेगी। कंपनी का ध्यान अब अधिक से अधिक घरेलू बाजार पर होगा क्योंकि इस बाजार में स्थिरता है। कंपनी ने बांग्लादेश, श्रीलंका और मिस्र में कारोबार शुरू करने की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी है।

अरविंद के पास फिलहाल देश भर में 250 रिटेल आउटलेट हैं और अब कंपनी देश के उच्च आय वर्ग को लक्ष्य कर नए-नए ब्रांड लांच करना चाहती है। फिलहाल कंपनी द्वारा एरो, एक्सकैलिबर और टामी हिलफिगर जैसे ब्रांडों की बिक्री करती है। कंपनी ने फ्लाइंग मशीन ब्रांड को रीलांच किया है जिसका इंडोर्समेंट अभिषेक बच्चन करेंगे।

लालभाई ने कहा कि ब्रांड कंपनी का नया ग्रोथ एरिया होगा और हम सभी नए श्रेणियों में नए ब्रांड लाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: