bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

कहता है दिल..जीतेगी टीम इंडिया!

अजमेर. धोनी बिग्रेड ने जिस तरह शनिवार को दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे 20-ट्वेंटी क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में आस्ट्र्रेलिया का मान-मर्दन किया है ajmerउससे शहर के खेलप्रेमियों के दिल बल्ले-बल्ले हैं। अब इन्हें सोमवार को खेले जाने वाले फाइनल में अपनी टीम पाकिस्तान को फतह करती नजर आ रही है। किसी का दिमाग, तो किसी का दिल कहता है कि क्रिकेट के इस नए रूप का पहला सिरमौर तो टीम इंडिया ही होगी।

टीम इंडिया को जीतना ही है
दो परंपरागत प्रतिद्वंद्वी टीमें फाइनल में आमने- सामने हैं। खूब मजा आएगा। दोनों टीमें स्ट्रॉंग हैं। उनके पास भी 3-4 रैंकिंग प्लेयर हैं और आपके पास भी। धोनी-युवी समेत सारे खूब चल भी रहे हैं। जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। एक भारतीय होने नाते तो यही कहेंगे कि टीम इंडिया को हर हाल में जीतना ही है।
- डॉ राजेश पाठक

टीम के बॉडी लैंग्वेज से शुभ संकेत
टीम इंडिया के मेंबर्स के बॉडी लैंग्वेज से लगता है कि हम 20-ट्वेंटी वल्र्ड कप बड़े आराम से जीतेंगे। सोमवार को खेला जाने वाला मैच निश्चित रूप से एक हाइ स्कोरिंग मैच होगा जिसमें इंडिया के खिलाड़ी और अच्छा परफॉर्म करेंगे। इस टूर्नामेंट में हमने ग्रेजुअली राइज किया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत इस बात को प्रूव करती है। हमारी टीम का विनिंग ट्रेंड, बदला हुआ एटीट्यूड सोमवार को एक डिफरेंट स्टोरी कहेगा। निश्चित रूप से टीम इंडिया के जीतने के स्ट्रॉंग चांसेज हैं।
- राकेश अल्फ्रेड, इंग्लिश टीचर, मेयो कॉलेज।

110 परसेंट जीतेगी धोनी ब्रिगेड इंडिया की जीत 110 परसेंट तय है। पूरी टीम फॉर्म में है। बॉलिंग साइड स्ट्रॉंग है, फील्डिंग भी गजब की इंप्रूव्ड दिखाई देती है। बैटिंग लाइन अप पूरी डेफ्थ तक है। सबसे अच्छी बात यह कि न्यू पेयरिंग के बावजूद गेम में मैच्यॉरिटी दिखाई दे रही है जिसकी पाकिस्तान में कमी दिखाई दे रही है। टीम इंडिया के कैप्टेन ने जिसको यूज किया वही चल निकला। यह अच्छा सिंप्टम है फाइनल के लिए।
- मुकेश पॉल, क्रिकेट कोच

दोनों टीमें बराबरी की हैं
भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें बराबरी की हैं। दोनों के चांसेज भी 50-50 लगते हैं। टीम इंडिया यंग है और उसका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत हाइ है। उधर पाकिस्तान की टीम भी बहुत टफ दिखाई दे रही है। ऐसे में एक हिंदुस्तानी होने के नाते दिल कह रहा है कि टीम इंडिया ही जीतेगी।
- श्वेता गर्ग, इंजीनियरिंग स्टूडेंट

इंडिया के चांसेज ब्राइट हैं
इंडिया के चांसेज ब्राइट हैं। आस्ट्रेलिया जैसी स्ट्रॉंग टीम को उसने ऐसे ही तुक्के में नहीं फोड़ा है। आज की तारीख में वह इस फॉर्मेट की स्ट्रॉंगेस्ट टीम दिखाई दे रही है। पाकिस्तान भी अच्छी और मजबूत टीम है लेकिन वह कल फाइनल में वैसी मजबूत साबित नहीं हो पाएगी।
- शारिक नसरीन, टीचर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: