News
International International क्वेटा. पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ईद के तुरंत बाद पाकिस्तान लौटेंगे।
पाकिस्तानी मीडिया में आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएमएल (एन) के प्रवक्ता डॉ. सईद इलाही ने बताया कि अलग-अलग स्तरों पर शरीफ के सऊदी अरब से स्वदेश वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं और हमारी कोशिश है कि उन्हें देश में वापस लाया जाए।
डॉ. इलाही के मुताबिक शरीफ बलूचिस्तान के अनिश्चित हालात को लेकर खासे चितिंत हैं और उन्होंने कबायली नेता नवाब अकबर बुग्ती समेत कई बलूचियों की हत्या में शामिल तत्वों की कड़ी निंदा की।
प्रवक्ता ने ऑल पार्टी डेमोक्रेटिक मूवमेंट के नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे सरकार का कायराना कदम बताया और कहा कि राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को चुनौती देने वाले विपक्षी नेताओं को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।