Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसे बड़े स्टॉकों में फंड की खरीदारी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सोमवार को 281 से ज्यादा अंक उछला और निफ्टी भी ऐतिहासिक आंकड़े की ओर बढ़ गया।
दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 281.60 अंक कमाए और यह अभूतपूर्व 16845.83 के आंकड़े पर बंद हुआ लेकिन इससे पहले सेंसेक्स ने दिन भर के सबसे ऊंचे आंकड़े 16869.64 को भी छुआ।
इसी तरह शेयर बाजार का राष्ट्रीय सूचकांक निफ्टी भी बेहतरीन प्रदर्शन करता हुआ 94.65 अंक ऊपर चढ़ गया और यह 4932 पर बंद हुआ। निफ्टी ने आज सबसे ऊंचे आंकड़े 4941.15 को भी छुआ। माना जा रहा है कि शेयर बाजार में तेजी आने का कारण हॉंगकॉंग के इंडेक्स हैंग सैंग द्वारा पहली बार 26000 का आंकड़ा पार करने की खबरें हैं।