Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई. सर्वश्रेष्ठ विदेशी फ़िल्म की श्रेणी में एकलव्य इस बार ऑस्कर अवार्ड के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। अमिताभ बच्चन के जानदार अभिनय से सजी फ़िल्म 'एकलव्य-द रॉयल गार्ड' ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने वाली विधु विनोद चोपड़ा की तीसरी फ़िल्म होगी।
चोपड़ा की 'एन्काउंटर विद फेसेज़' और 'परिंदा' भी ऑस्कर के लिए जा चुकी हैं। चोपड़ा कहते हैं कि फ़िल्म समीक्षकों ने पहले ही हमें अपना समर्थन दे दिया है. साथ ही पश्चिमी देशों से भी इसे मास्टरपीस का दर्जा मिल चुका है।
विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि वह 2 अक्टूबर को अमेरिका जा रहे हैं और इस बार उनकी पूरी कोशिश होगी कि ऑस्कर का सम्मान भारत को मिले। उनकी लघु फिल्म 'एन्काउंटर विद फेसेज़' को 1980 में और परिंदा को 1989 में भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर ऑस्कर के लिए नामित किया गया था। आमिर ख़ान की लगान भी ऑस्कर दौड़ में शामिल हो चुकी है।
हालांकि हर फिल्म समीक्षक इस चुनाव को लेकर एकराय नहीं है। कुछ का कहना है कि 'एकलव्य' को ऑस्कर के लिए नामित करना अजीब सा फैसला है। इसके बजाय शाहरुख़ ख़ान की 'चक दे इंडिया' ज्यादा ठीक चुनाव होता।