bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

मुकेश अंबानी देश में सबसे अमीर

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी दो खरब रुपए की संपत्ति के साथ देश के पहले व्यक्ति हो गए हैं। कभी देश के सबसे अमीर शख्स अजीम प्रेमजी इस बार 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अंबानी की कुल संपत्ति मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार बंद होने तक बढ़कर 2,04,945 करोड़ रुपए हो गई। भारत के सबसे अमीर उद्योगपति के रूप में उन्होंने अपनी स्थिति और मजबूत की है।

मुकेश के छोटे भाई अनिल अंबानी 1,17,710 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डीएलएफ के केपी सिंह से वह कुछ ही दूर हैं। केपी सिंह के पास 1,15,225 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अंबानी बंधु और सिंह ही देश के तीन खरबपति हैं। समूह की विभिन्न कंपनियों में प्रमोटर के रूप में हिस्सेदारी के आधार पर इस संपत्ति का आकलन किया गया है।

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के सुनील मित्तल भी खरबपतियों के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रहे हैं। उनके पास फिलहाल 91,500 करोड़ रुपए की संपत्ति है। विप्रो के अजीम प्रेमजी कभी सबसे अमीर भारतीय हुआ करते थे। प्रेमजी 50,600 करोड़ रुपए की पूंजी के साथ पांचवें स्थान पर हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Rustom
Wednesday, 26th Sep 2007, 7:42
Its now their turn to return for the eradication of poverty and make india shining in the villages where the basis necessity like water, food is still not available for two times to millions of people.
Mohit kumar sharma
Thursday, 27th Sep 2007, 10:25
I really impress with relince business tecnniq. I need some guru mantra by mr. mukesh ambani for business. becoz i want to start my business.