HomeSportsCricket Cricket

वैस्टइंडीज के करोड़पति ने न्योता टीम इंडिया को

जोहानेसबर्ग. ट्वेंटी-20 चैम्पियन भारत को करोड़पति एलेन स्टैनफोर्ड ने अगले साल 29 जून को स्टैनफोर्ड सुपर स्टार टीम के खिलाफ खेलने का न्योता दिया है। मैच के विजेता को 50 लाख डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी।

एंटीगा में स्टैनफोर्ड ट्वेंटी-20 लीग में फाइनेंसर सर एलेन ने न्यू वांडरर्स स्टेडियम में कल पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पांच रन से जीत के बाद यह मैच कराने का प्रस्ताव रखा।

वेस्टइंडीज मीडिया ने स्टैनफोर्ड के हवाले से बताया है यह पहली ट्वेंटी-20 विश्व चैम्पियनशिप थी और हमारे टूर्नामेंट का भी यही प्रारूप है, इसलिए हमें लगा कि यह टीम यहां आए और अगले साल हमारी सुपर स्टार टीम के खिलाफ खेले तो बेहतर रहेगा।

सुपर स्टार टीम का चयन अगले साल 25 जनवरी से 24 फरवरी तक होने वाले स्टैनफोर्ड ट्वेंटी-20 क्षेत्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में से किया जाएगा। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जुलियन हुंते ने भी भारत के खिलाफ होने वाले मैच का समर्थन किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: