HomeSportsCricket Cricket

टीम इंडिया की जीत ऐतिहासिक उपलब्धि

अहमदाबादkapil devट्वेंटी-20 वल्र्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत को पूर्व कप्तान कपिल देव ने एतिहासिक उपलब्धि बताया है। एक कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में मंगलवार को अहमदाबाद आए कपिल ने कहा मेरे पास इस खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, वर्षो बाद इस तरह से भावनाओं में डूब जाने का वक्त आया है। यह अवसर शानदार जश्न मनाने का है। धोनी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को बधाई देते हुए1983 विश्व कप की विजेता टीम के कप्तान ने कहा कि धोनी ने टीम के सभी खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन करवाया।

युवराज की प्रशंसा करते कपिल ने कहा कि मैं पूरी टीम का इसलिए भी शुक्रगुजार हूं क्यों कि उन्होंने 1983 की याद ताजा कर दी। जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कपिल ने कहा कि जब आप जीतते हैं तो कुछ भी सिद्ध नहीं करना पड़ता। पूरी स्पर्धा के दौरान खिलाड़ी सकारात्मक रवैये से खेले इसीलिए सफलता मिलीं।

अब इतिहास बन गया है इसलिए लोगों को जीभर कर इसकी चर्चा करने दीजिए। आस्ट्रेलिया व पाकिस्तान के विरूद्ध होने वाली श्रृंखला को धोनी एंड कंपनी के लिए कठिन समय बताते हुए कपिल ने कहा कि टीम के तीन वरिष्ठ खिलाड़ियों सचिन,राहुल व सौरव को धोनी को सहयोग करना होगा। इन तीनों को कप्तानी का अनुभव है और वषरें से ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
amit vijay patil, HEMANT
Wednesday, 26th Sep 2007, 16:22
Bharatiya cricket team ko protsahit karne ke liye khiladiyon ko paiso se nahi tolana chaheya unhe unke hunar ka samman karna chaheya aur unha rastriya samman ka darja dena chaheya.
Jasvat Singh lodhi
Wednesday, 26th Sep 2007, 18:40
Jai Ganesh Good Team India