जोहानसबर्ग महेंद्रसिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने सोमवार को फाइनल में पाकिस्तान को हराकर प्रथम ट्वेंटी-20 वल्र्ड क्रिकेट चैंपियन बनने का श्रेय प्राप्त कर लिया। इस खिताबी जीत से 25 जून 1983 को कपिल देव की कप्तानी में वनडे क्रिकेट वल्र्डकप जीत की यादें ताजा हो र्गई। यह मौका आया 24 सितंबर 2007 को यानि 24 साल बाद। 10 मार्च 1985 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में बेंसन एंड हेजेस वल्र्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था।
वल्र्ड क्रिकेट के इतिहास में भारत की यह तीसरी बड़ी जीत है।आंकड़े और भी फाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध जीत हासिल करने के साथ ही ट्वेंटी-20 वल्र्ड क्रिकेट में भारत ने लगातार चौथी विजय हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के विरुद्ध जीत दर्ज की थी। इरफान पठान और यूसुफ पठान ट्वेंटी-20 वल्र्ड क्रिकेट में खेलने वाले भारत के पहले सगे भाई हैं।
भाई टीम विरुद्ध स्टेडियम वर्ष
इयान/ग्रेग चैपल ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड लॉर्डस 1975
स्टीव/मार्क वॉ ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका लाहौर 1996
स्टीव/मार्क वॉ ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान लॉर्डस 1999
>> फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों में सर्वोच्च रनों की पारी है। दूसरा सर्वोच्च स्कोर युवराज सिंह का 30 गेंदों पर 70 रन है, जो उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध बनाया था।
>>इस टूर्नामेंट में गंभीर तीन अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं और वे टूर्नामेंट चार 4 अर्धशतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
टॉप-10 बल्लेबाज
नाम देश रन मैच पारी अविजित सर्वश्रेष्ठ औसत 50
हेडन आस्ट्रेलिया 265 6 6 3 73* 88.33 4
गंभीर भारत 227 7 6 0 75 37.83 3
मिस्बाह पाक 218 7 7 3 66* 54.50 2
शोएब मलिक पाक 195 7 7 2 57 39.00 2
पीटरसन इंग्लैंड 178 5 5 0 79 35.60 1
जस्टिन कैम्प द. अफ्रीका 173 5 5 3 89* 86.50 1
गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 169 6 6 1 45 33.80 0
मैकमिलन न्यूजीलैंड 163 6 5 1 57 40.75 1
आफताब बांग्लादेश 162 5 5 1 62* 40.50 1
जयवर्धने श्रीलंका 159 5 5 1 65 39.75 1
धोनी भारत 154 7 6 1 45 30.80 0
टॉप-10 गेंदबाज
नाम देश विकेट मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 4 विकेट
उमर गुल पाकिस्तान 13 7 155 4-25 11.92 1
स्टुअर्ट क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 12 6 144 4-20 12.00 1
आरपी सिंह भारत 12 7 152 4-13 12.66 1
आफरीदी पाकिस्तान 12 7 188 4-19 15.66 1
डेनिएल वेटोरी न्यूजीलैंड 11 6 128 4-20 11.63 1
इरफान पठान भारत 10 7 149 3-16 14.90 0
आसिफ पाकिस्तान 10 7 212 4-18 21.20 1
एम. मोर्केल द. अफ्रीका 9 5 120 4-17 13.33 1
ब्रेकन ऑस्ट्रेलिया 8 6 142 3-16 17.75 0
जॉनसन ऑस्ट्रेलिया 8 6 153 3-22 19.12 0
पोलक द. अफ्रीका 8 5 167 3-40 20.87 0