bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

मां से रूठकर वृंदावन चली गई थी ऋचा

इंदौर. छह दिन पहले लापता हुई कथावाचक ऋचा गोस्वामी वृंदावन स्थित एक आश्रम में मिली। उसे लेकर पिता इंदौर आएंगे। वह मां की डांट से खफा होकर चली गई थी। गुरुवार को ऋचा के कहीं चले जाने तथा घर में उसके द्वारा लिखा पत्र मिलने के बाद पुलिस और परिवार के लोगों को स्थिति स्पष्ट हो गई थी कि वह अपनी मर्जी से गई है।

घटना वाले दिन उसे अंतिम बार राजकुमार ब्रिज पर देखा गया था। इससे अंदाजा था कि वह किसी ट्रेन से रवाना हुई है। इस पर पुलिस ने उस दिन के सारे रिजर्वेशनों को खंगाला।

इस बीच सोमवार को फरीदाबाद से एक सेवक का फोन ऋचा के पिता पं. महेंद्र गोस्वामी को आया। उसने बताया कि ऋचा वृंद्धावन स्थित एक आश्रम में है तथा सकुशल है। इस पर उसके पिता रिश्तेदारों व पुलिस दल के साथ मंगलवार को वृंद्धावन पहुंचे।

पं. गोस्वामी ने फोन पर ‘भास्कर’ को बताया कि इंदौर से निकलने के बाद ऋचा वृंद्धावन स्थित आश्रम पहुंची तो वहां संतों ने पूछताछ की। बाद में उन्होंने फरीदाबाद में रहने वाले एक सेवक को इसकी सूचना दी जिसने हमें फोन पर बताया कि वह सकुशल है और हम उसका ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मां की डांट से खफा थी इसलिए आश्रम आ गई थी। ऋचा को लेकर परिजन इंदौर बुधवार सुबह आएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: