HomeNewsMetrosIndore Indore

अखाड़ा कलाकारों ने खूब करतब दिखाए

इंदौर. sword झांकियों के साथ अखाड़े भी आकर्षण का केंद्र थे। हर झांकी के आगे दो-तीन अखाड़े थे। कहीं उस्ताद तलवार लिए पैदल चल रहे थे तो कहीं बग्घियों में सवार थे। उस्ताद का आशीर्वाद लेकर उनके एक इशारे पर कलाकार पट्टे और बनैठी घुमा रहे थे। स्वागत मंचों के आगे तो उनका जोश देखते ही बनता था।

कलाकारों की कलाबाजियों के साथ ही भजनों की स्वरलहरी पर नाच-गाना भी खूब हुआ। देशभक्ति गीत बजते ही हर कोई झूम उठता था। भंडारी मिल क्रॉसिंग के आसपास जब खजराना गणोश मंदिर, नगर निगम और प्राधिकरण की झांकी पहुंची तब कई अखाड़ों के कलाकार दौड़ते हुए झांकी के आगे लगे।

बेहोश हो गया
करीब तीन घंटे तक लगातार बनैठी घुमाते-घुमाते एक युवक बेहोश हो गया। प्रो. मंगल व चरक हॉस्पिटल के सहयोग से संचालित चिकित्सा केंद्र से उसे अस्पताल ले गए। रात 10 बजे तक वहां 56 लोग इलाज करा चुके थे।

.और वह फिसल गया
थानेदार हनुमान अखाड़े का एक कलाकार जैसे ही बनैठी घुमाने के लिए आगे बढ़ा फिसल गया। उसे देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए और कलाकार शर्माकर पीछे चला गया।

खूब मिले पुरस्कार, एक से एक सजे मंच
झांकी मार्ग पर मंचों की साज-सज्जा भी देखने लायक थी। झांकियों और अखाड़ों के कलाकारों को पुरस्कृत करने की भी होड़ लगी रही। चिकमंगलूर चौराहे पर छोटू शुक्ला के नेतृत्व में सजे मंच पर सुरेश मिंडा, के.के. यादव और बबली ठाकुर थे।

काछी मोहल्ला तिराहे पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो समिति के बैनर तले माधवराव सिंधिया की स्मृति में विपिन खुजनेरी, अनिल यादव, विनोद कुशवाह और महेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पुरस्कार वितरित किए गए।

इंटक का परंपरागत मंच श्रम शिविर के बाहर लगा था जिस पर लक्ष्मीनारायण पाठक ने पुरस्कृत किया। चिमनबाग से कुछ पहले भारतीय जनशक्ति के मुन्ना ठेकेदार ने उस्तादों को रामनाम लिखी शाल देकर पुरस्कृत किया। जेलरोड पर नवयुवक फोरम के मंच पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा और ईश्वरलाल तंवर कलाकारों का स्वागत कर रहे थे।

प्यास बुझाने के तीन दशक
देवलालीकर कला वीथिका के सामने काका कॉर्नर छावनी की प्याऊ लगी। यह प्याऊ भी तीन दशक से ज्यादा पुरानी है। वहां पूर्व पार्षद भरत मथुरावाला, सुरेश एरन, अरुण गर्ग सहित अनेक बुजुर्ग और बच्चे कार्यकर्ता आग्रह कर-करके पानी पिला रहे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: