हरियाणा. हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज पहले ट्वेंटी-20 विश्व कप क्रिकेट मैच में इतिहास रचने वाले क्रिकेटर जोगेन्द्र शर्मा के लिए 21 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जोगेन्द्र शर्मा ने क्रिकेट में एक ऐसा इतिहास रचा है, जिस पर राज्य एवं राष्ट्र को गर्व है।