HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

मौजूदा व्यवस्था को बदलना होगा

अम्बाला. पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था को बदलना होगा। आज की व्यवस्था में जवान व किसान दोनों आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।

किसान बदहाल हैं व प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। किसी को प्रदेश की चिंता नहीं है। हर कोई अपने स्वार्थ साधने में लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्म दिवस पर आयोजित सम्मान रैली को संबोधित कर रहे थे।

चौटाला ने कहा कि हमें विदेशों से 1600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं मंगाना पड़ रहा है। केंद्र सरकार किसानों से वायदा करे कि उनका गेहूं 1500 रुपए क्विंटल खरीदा जाएगा। देश में गेहूं का उत्पादन पचास प्रतिशत और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियां विफल साबित हुई हैं।

एसवाईएल के मुद्दे को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि किसान कर्जदार हो रहे हैं। उन्होंने एसईजैड का विरोध किया। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन बिकने नहीं दी जाएगी।

उन्होंने उपस्थित लोगों को भारत के वल्र्ड कप जितने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल ने हमेशा किसानों के हक में आवाज उठाई है।

रैली राजनीति में हलचल मचा देगी रैली में अमर सिंह ने कहा कि यह रैली राजनीति में हलचल मचा देगी। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि चौधरी देवीलाल व एनटीरामाराव का व्यक्तित्व एक जैसा था। दोनों हमेशा ही गरीब की बात करते रहे। मदनलाल खुराना ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने कभी सत्ता का लालच नहीं किया।

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि चौधरी देवीलाल के लिए कमेरा वर्ग ही सबसे ऊपर रहा। मंच संचालन इनेलो के महासचिव एवं राज्य सभा सांसद अजय चौटाला ने किया। कार्यक्रम के अंत में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आए हुए मेहमानों को पगड़ी पहनाई एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह बड़शामी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।

कौन-कौन आया रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मदनलाल खुराना, मुलायम सिंह यादव, चौधरी अमर सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत, चंद्रबाबू नायडू, असम गणपरिषद के वृंदावन और बिहार से संजय पासवान भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

पंजाब में मनेगा ताऊ का जन्मदिन : बादल पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंच से घोषणा की कि अगले साल ताऊ देवी लाल का जन्मदिन पंजाब में भी मनाया जाएगा। बादल ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस पर अम्बाला में आयोजित रैली में बोल रहे थे।

ताऊ देवी लाल को लेकर एक बार तो बादल काफी भावुक हो गए। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि ऐसे नेताओं की देश को बहुत जरूरत है। वे सच्चे नेता थे जिनके लिए सत्ता कभी आकर्षण का केंद्र नहीं रही। ऐसे नेता का जन्मदिन मनाने से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी ताऊ देवी लाल की प्रतिमा स्थापित की गई है।

उनकी कोशिश है कि पंजाब व हरियाणा को ताऊ कड़ी के तौर जोड़े। ताऊ देवी लाल ने उनके साथ लंबा मिल कर लंबा संघर्ष किया है। राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को एक सम्मेलन करना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: