News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. दैनिकभास्कर, सनसिटी, मायएफएम, अभिव्यक्ति संस्था द्वारा आयोजित और जीआईसीटीएस पेप्सी के सह प्रायोजकत्व में गरबा महोत्सव का उत्साह शहर में दिखने लगा है। पिछले तीन वषों से महोत्सव का सफल आयोजन देख इस वर्ष भी शहरवासी जोश के साथ भाग ले रहे हैं। जिसका अंदाजा हर दिन हो रहे सैकड़ों रजिस्ट्रेशन से लगाया जा सकता है।
जिन प्रतिभागियों ने पिछली बार इस महोत्सव में भाग लिया था वे तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा ही चुके हैं। लेकिन जो इस आनंदमयी अनुभव से वंचित रह गए थे, वे इस बार मौका नहीं गंवाना चाहते और पूरे दिल से रजिस्ट्रेशन करवा अपना स्थान बुक करवा रहे हैं।
पूरे जोश के साथ १२ अक्टूबर को गरबा रिंग में उतरने के लिए गुजरात से विशेष प्रशिक्षक दल भी शहर में आ चुका है। जो गुरुवार से अपने पूरे ग्रुप के साथ ढोल पर प्रैक्टिस करवाएगा।
गुरुवार से होगा प्रशिक्षण शुरू
शहर के भव्य गरबा महोत्सव में भाग लेने के लिए २७ सितम्बर से गरबा प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को गरबा, डांडियां सहित अन्य विधाएं भी सिखाई जाएंगी।
मुल्तान भवन और होटल रीजेंसी स्क्वायर में प्रतिभागियों के लिए १२ बैच रखे गए हैं। जिसमें प्रतिभागी सुविधानुसार मनपसंद बैच का चुनाव कर सकते हैं। खास बात यह कि महिलाओं के लिए विशेष बैच की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें सिर्फ महिलाएं और युवतियां ही प्रशिक्षण ले सकेंगी।