HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

पुल्ली ने शिक्षक से मांगा टैरर टैक्स

ग्वालियर. शहर के शातिर बदमाश पुल्ली तोमर ने अब शिक्षक के बेटे के अपहरण की धमकी दी है, इससे पहले पिछले महीने इसने गोला का मंदिर क्षेत्र में एक व्यापारी से टैरर टैक्स मांगा था और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ताजा घटना मुरार थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर धमकी देने वाले की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मुरार थानाक्षेत्र की शकुंतला पुरी में रहने वाले मुकेश सक्सेना शिक्षक हैं। इन्हें पुल्ली तोमर नाम बताने वाले बदमाश ने 21 सितंबर को फोन पर धमकी देते हुए कहा कि वह पुल्ली तोमर बोल रहा है, उसे एक लाख रुपए चाहिए। रूपए नहीं दिए तो उनके बेटे का अपहरण कर लिया जाएगा।

बकौल पुलिस श्री सक्सेना इस धमकी के बाद तो पुलिस के पास नहीं पहुंचे, लेकिन सोमवार की शाम पुल्ली तोमर नामक इस बदमाश ने फिर धमकी दी। इसके बाद श्री सक्सेना मुरार थाने पहुंचे। पुलिस ने मुकेश सक्सेना की शिकायत पर पुल्ली तोमर के खिलाफ मामला दर्ज लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: