HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

अकेले बाइक चुराने वाला युवक बंदी

रायपुर. वाहन चोरों के गिरोहों के भंडाफोड़ के बाद पुलिस ने ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जो अकेले ही गाड़ियां चुरा रहा था। टिकरापारा में सिद्धार्थ चौक के श्याम द्विवेदी उर्फ गोविंदा (21) से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस ने सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी रायपुर शहर से चुराई गई थीं। गंज क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। युवक को जेल भेज दिया गया है।

एएसपी क्राइम अजातशत्रु बहादुर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच को आज सुबह मुखबिर से इस युवक के बारे में सूचना मिली। टीम बनाकर स्टेशन चौक स्थित नर्मदापारा में एक जगह छापा मारा गया। वहां आरोपी मिल गया। पूछताछ के बाद उसने सात गाड़ियों को चोरी कबूल की है।

उसने सभी गाड़ियां तीन महीने में चुराईं। सात में दो को छोड़कर बाकी के नंबर गायब हैं। दो गाड़ियों के सही नंबर अभी भी लिखे हुए हैं। दोनों बाइक हीरोहोंडा पैशन क्रमांक सीजी 04 सीई 7916 और हीरोहोंडा स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04 सीबी 9034 हैं।

आरोपी से मिली काइनेटिक बास मोटरसाइकिल सितंबर में चोरी हुई थी। बाकी चार मोटरसाइकिलों में से एक हीरोहोंडा पैशन पिछले महीने कलेक्टोरेट चौक से चुराई गई। कृष्णा कांपलेक्स और आरकेसी स्कूल के सामने आईसीआईसीआई बैंक से एक-एक हीरोहोंडा स्प्लेंडर व डीडीनगर स्थित मैना बार से एक टीवीएस विक्टर चोरी की गईं, जिसे बरामद कर लिया गया है।

खरीदार भी बंदी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने एक खरीददार खिलावन निषाद का नाम भी बताया, जिसे तेलघानी नाका के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त वाहनों में एक चोरी की गाड़ी इसने आरोपी से खरीदी थी। यह भी बताया गया है कि खिलावन को पता था, फिर भी उसने चोरी का बाइक खरीदी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: